NSE ने अपने सभी इंडेक्स के Lot Size को बड़ा दिया है। और ये सारे नए lots नवंबर 20 2024 से अपडेट हो जाएगे। आइये जानते है इसके फ़ायदे और कितना लॉट साइज बड़ा है। आपको बता दें कि यह NIfty 50, Nifty Bank, Fin Nifty, Nifty Midcap select, और Nifty Next 50 इन सभी पर लागू होगा। डेटा से शायद आप सरप्राइज़ हो जाये।
Nifty 50 का नया Lot Size क्या है?
NIfty 50 जो की NSE का सबसे ज़्यादा ट्रेड किया जाने वाला इंडेक्स है। उसकी Lot Size 25 है, लेकिन अब Market Regulator SEBI के आदेश के बाद 75 हो जाएगा। यानी की अब ऑप्शन या फ्यूचर में ट्रेड करने वालों को 1 lot में NIfty 50 के 75 शेयर ट्रेड करने को मिलेगे।
इससे पहले nifty 50 का 1 Lot Size 50 का था जो की घटकर 25 का हुआ और अभी नवंबर 20 से यह लॉट साइज एक साथ तीन गुना बड़ कर 75 हो जाएगा।
NiftyBank का नया Lot Size क्या है?
Niftybank भी NSE पर सबसे ज़्यादा ट्रेड किए जाने वाले इंडेक्स में से एक है। इसकी Lot Size अभी 15 की है। पर इसकी लॉट साइज को भी बड़ाकर 20 नवंबर से 30 कर दिया जाएगा। यानी की अब ट्रेडर Nifty Bank में 1 lot से 30 शेयर में ट्रेड कर पाएगे।
इससे पहले निफ़्टी बैंक का 1 Lot 25 शेयरों का था और यह घटकर 15 पर आया था। 20 नवम्बर से nifty bank में ट्रेड करने वाले ट्रेडर 1 lot में 30 शेयर में ट्रेड कर पाएगे।
Fin-Nifty का नया Lot Size क्या है?
Fin-Nifty अभी हाल ही में लोगो के सामने इंट्रोड्यूस किया गया था जिसे फाइनेंसियल सेक्टर को ट्रैक करने में आसानी होती है। और इस इंडेक्स में ट्रेड शुरू होने के बाद ट्रेडर ने इसको खूब पसंद किया।
Fin-Nifty में अभी मौजूदा 25 शेयरों का 1 लॉट रखा है। जो 20 नवंबर से बढ़कर 65 हो जाएगा। यानी की ट्रेडर 1 लॉट में ट्रेड कर 65 शेयरों में भागीदारी बना सकते है।
इससे पहले Fin-Finifty में 40 शेयरों का 1 लॉट हुआ करता था। फिर यह घटकर 25 हुआ और अब 20 नवंबर से 1 Lot Size 65 का हो जाएगा।
Nifty Midcap Select का नया Lot Size क्या है?
Nifty Midcap Traders के लिए अभी एक lot Size 50 का है और SEBI के नयी रेग्युलर्टी से यह Lot Size बढ़कर 120 हो जाएगा। Nifty Midcap Select में अभी मौजूदा 50 है इससे पहले यह 75 था और नये lot size आने के बाद 120 हो जाएगा।
Nifty Next 50 का नया Lot Size क्या है?
Nifty next 50 को लोगो ने उस तरह से नहीं पसंद किया ट्रेडिंग के लिए जैसा कि लोगो ने नय इंडेक्स Fin-Nifty, Nifty midcap select को पसंद किया गया। इस इंडेक्स का lot size अभी फ़िलहाल 10 का है और 20 नवंबर के बाद बढ़कर 25 का हो जाएगा।

नये Lot Size में पहला Trade कब कर पाएगे Traders?
नया लॉट साइज इंप्लीमेंट तो हो जाएगा। पर उनकी फर्स्ट कॉंट्रैक्ट एक्सपीयरी में अलग-अलग समय से ट्रेड कर पाएगे। आइये जानते है कि Nifty 50, Banknifty, Nifty Midcap Select, Financial Nifty and Nifty Next 50 में कब पहली एक्सपीयरी होगी?
Nifty 50 में नये lot Size से पहली एक्सपीयरी कब होगी?
Nifty 50 में SEBI के नये नियमों के अनुसार हमे वीकली और मंथली एक्सपीयरी देखने को मिलेगी। बाक़ी के सभी nse इंडेक्स में केवल मंथली एक्सपीयरी देखने को मिलेगी।
Nifty 50 की Weekly Expiry 2 जनवरी 2025 और Monthly Expiry 27 फ़रवरी 2025 को होगी
Nifty Bank में पहली Monthly Expiry कब होगी?
Nifty Bank में नये lot size आने के बाद केवल monthly expiry देखने को मिलेगी।
नये Lot Size के साथ NiftyBank की पहली Monthly Expiry 26 फ़रवरी 2025 को मिलेगी।
Fin Nifty में नये lot Size से पहली Expiry कब मिलेगी?
फाइनेंसियल निफ़्टी और फिन-निफ़्टी की में भी केवल monthly expiry देखने को मिलेगी। नये Lot Size 65 से पहली Monthly Expiry 25 फ़रवरी 2025 में देखने को मिलेगी।
NIfty Midcap Select में नये Lot Size से पहली Expiry कब होगी?
NIfty Midcap सेलेक्ट में केवल मंथली एक्सपीयरी देखने को मिलेगी। और यह पहली मंथली एक्सपीयरी नये लॉट साइज 150 से 24 फ़रवरी 2025 को मिलेगी।
Nifty Next 50 में नये Lot Size से पहली Expiry कब होगी?
Nifty Next 50 में केवल Monthly Expiry ही देखने को मिलेगी। और यह पहली मंथली एक्सपीयरी नये Lot Size 25 से 28 फ़रवरी को होगी।
NSE ने अपने सभी डेरीवेटिव इंडेक्स के लॉट साइज क्यों बड़ा दिये?
SEBI ने देखा कि रिटेल निवेशकों का मार्केट में पार्टिसिपेशन बड़ रहा है। और इसको ध्यान में रखकर SEBI ने Expert Working Group बनाया जिसे इसका फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा। और 1 अक्तूबर को सारे नियम और सर्कुलर दिये जिसके बाद से NSE ने यह निर्णय लिया कि वह अपने डेरीवेटिव इंडेक्स कॉंट्रैक्ट को बड़ाकर 15 लाख तक करेगा। यानी की अभी आप जिस भी इंडेक्स में ट्रेड करेगी आपको 15 लाख तक का कॉंट्रैक्ट मिलेगा।
SEBI ने नये नियम क्यों लागू किए?
SEBI ने देखा कि रिटेल निवेशकों का शेयर बाज़ार में योगदान बड़ रहा है जो की एक अच्छी बात है । लेकिन जब SEBI ने यह पाया कि रिटेल निवेशक ज़्यादातर डेरीवेटिव में ट्रेड करना पसंद कर रहे है। और हर निवेशक इसको जल्दी से अमीर बनने की स्कीम समझकर डेरीवेटिव में ट्रेड कर रहा है।
SEBI ने यह भी पाएगा कि रिटेल ट्रेडर या फिर नये ट्रेडर जो आ रहे है वो लॉस कर रहे है। बहुत सी ऐसी शिकायते और रीजर्च के बाद पता चला कि डेरीवेटिव मार्केट में लोग फ्यूचर एंड ऑप्शन में ट्रेडर बिना जानकारी के कर रहे है। और वह छोटे छोटे पैसे लाकर फ्यूचर और ऑप्शंस की ट्रेडिंग में अपना पैसा गवा रहे है।
SEBI ने इन सभी रिसर्च को ध्यान में रखते हुए यह कदम लिया है। जिनको भी फ्यूचर एंड ऑप्शंस में ट्रेड करने वाले इसके बारे में और इसके रिस्क को समझकर ट्रेडिंग कर सके। और यही कारण है कि कॉंट्रैक्ट साइज बड़ा है जो की 15 लाख तक जायेगा।