Sukanya Samridhi Yojna kya hai (SSY)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक सेविंग्स स्कीम है जो भारत सरकार ने बेटियों के लिए लॉंच की है।इस योजना को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ अभियान के समय शुरू किया था ।।
इसका मेन मोटिव है बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को सिक्योर बनाना।यह स्कीम उन सभी के लिए है जो अपनी बेटियों को फाइनेंसियल सिक्योरिटी प्रोवाइड करना चाहते है।SSY में पेरेंट्स या गार्डियन अपनी बेटियों के नाम पर अकाउंट खोल सकते हैं जिसमे वो रेगुलर इन्वेस्ट कर सकते हैं।इस स्कीम में हाई इंटरेस्ट रेट्स मिलते हैं , यह स्कीम टैक्स बेनिफिट्स भी देती है जो की इन्वेस्टर्स के लिए एक और बड़ी वजह है इसमें इन्वेस्ट करने की। इस आर्टिकल में हम SSY स्कीम के बारे में हर ज़रूरी बात जानेंगे और डिटेल में बात करेंगे और समझेंगे । साथ ही आप हमारे Youtube चैनल की ये वीडियो भी देख सकते है। जहां पर हमने काफ़ी डिटेल में इसके बारे में बात की है।
Table of Contents
Benefits of SSY ( सुकन्या समृद्धि योजना के फ़ायदे )
सुकन्या समृद्धि योजना से हमे अपनी बेटी के लिए फाइनेंसियल सिक्योरिटी तो मिलती ही है लेकिन इसके और भी फ़ायदे है आइए उन फ़ायदे को विस्तार में समझे
इंटरेस्ट रेट (Interest rate)
सुकन्या समृद्धि योजना केवल माइनर बच्चियों के लिए खोली गई है, जो १० साल के नीचे है। इसलिए इनको बाक़ी योजनावो से बेहतर ब्याज दर मिलती है। इस समय सुकन्या योजना में 8.2% की ब्याज दर दी जा रही है। और यह सालाना आधार पर कंपाउंड होता है।
ध्यान रखने वाली बात है कि पोस्ट ऑफिस हर योजना में ब्याज दर तिमाही आधार पर अपडेट की जाती है। इसलिए इसके ब्याज दर हर तीन महीने पर बदल सकते है।
टैक्स बेनिफिट्स (Tax Benefits)
इस स्कीम में आपको इन्वेस्टमेंट अमाउंट पर टैक्स बेनेफ़िट्स मिलते है जो इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के अंदर आता है यह टैक्स बेनेफ़िट्स आपको ओवरल टैक्स लायबिलिटी कम करने में हेल्प करता है। साथ ही यह ट्रिपल एक्संप्ट होता है यानी की आपके निवेश और निवेश पर मिलने वाले ब्याज और मैच्युरिटी पर किसी भी तरह की टैक्स लायबिलिटी नहीं बनती है।
सरकार द्वारा (Government Backed)
SSY स्कीम सरकारी स्कीम है, यह पूरी तरह से सरकार द्वारा चलाई जाती है जिसका मलतब है कि आपका इन्वेस्टमें अमाउंट सेफ और सिक्योर है। सुकन्या योजना में किसी भी तरह रिस्क नहीं है तो आप इस स्कीम पर ट्रस्ट करके इन्वेस्टमेंट कर सकते है और अपनी बेटी का फ्यूचर सिक्योर कर सकते है। इसमें सॉवरेन गारंटी मिलती है जो इसको पूरी तरह से सुरक्षित बनाती है।
फ्लेक्सिबिलिटी इन डिपोजिट्स (Flexibility in Deposits)
SSY स्कीम में आपको मिनिमम ₹250 सालाना आधार पर डिपाजिट करना होता है और मैक्सिमम 150000 rs तक कर सकते है ।SSY में आप अपनी फाइनेंसियल कैपेबिलिटीज़ के हिसाब से इन्वेस्ट कर सकते है।
मैच्युरिटी बेनिफिट ( Maturity Benefits)
SSY स्कीम में मैच्युरिटी पीरियड 21 साल होता है जिसका मतलब है अकाउंट ओपन होने की डेट से 21 साल बाद आपका अकाउंट मेचुर हो जाएगा। आपको टोटल अमाउंट जो आपने इन्वेस्ट किया है वो तो मिलेगा साथ ही इसमें आपके किए हुए इन्वेस्टमेंट पर आपको कंपाउंड इंटरेस्ट भी मिलेगा यह सुविधा आपको आपके अकाउंट मेचुर होने के बाद ही मिलेगी। मैच्युरिटी पर कितना पैसा मिलेगा इस आर्टिकल के आख़िरी में बताया गया है। साथ ही आप इस वीडियो को भी देख सकते है जिसमे सुकन्या योजना के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
पार्शियल विथड्रावल (Partial Withdrawal)
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको पार्शियल विथड्रावल करने की भी सुविधा मिलती है। लेकिन कंडीशन के साथ जिसका मतलब है कि अगर आपकी बेटी की उमर 18 साल हो गई है तो आप उसकी उच्च शिक्षा या शादी के लिए पार्शियल विथड्रावल कर सकते है लेकिन आप अपने अकाउंट के टोटल बैलेंस का 50% या 5 लाख जो भी कम होगा उसे ही विथड्रॉ कर सकते है।
ऑनलाइन मैनेजमनेट (Online Account Management)
यह स्कीम आप कही से एक्सेस कर सकते है घर बैठे ही आप अपने अकाउंट की डेटेल्स चेक कर सकते है, SSY आपको ऑनलाइन पेमेंट का भी ऑप्शन देता है और डिपाजिट ,विथड्रावल की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।आप अपनी स्टेटमनेट भी ऑनलाइन चेक कर सकते है ।
अगर आप SSY के बेनेफ़िट्स को अच्छे से समझ जाते है तो SSY आपके बच्ची के लिये एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है ।और आपकी बेटी को फाइनेंसियल सिक्योरिटी प्रोवाइड कर सकता है।
Eligibility Criteria for SSY ( SSY के लिए योग्यता )
(Age) आयु
सुकन्या समृद्धि योजना बच्चियों की शादी और हायर एजक्शन के लिये बनाई गई है। इसलिए इसको खोलने के लिए लड़की की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।जभी आपकी लड़की SSY के लिए योग्य हो पाएगी । और इसका यही कारण है कि वो इस योजना का लाभ लंबे समय निवेश कर के ले सके।
इण्डियन रेसिडेंट
सुकन्या योजना में खाता खोलने के लिए आपकी नागरिकता भारतीय होनी चाहिय। NRI इस योजना को नहीं खोल सकते है।
परिवारिक आय(Family income)
इस स्कीम आय की कोई सीमा नहीं है। नो इनकम ग्रुप नो क्लास नथिंग । यानी की अगर आप भारतीय नागरिक है तो इस योजना को खोल सकते है।
Family structure ( फ़ैमली स्ट्रक्चर )
यह योजना बायोलॉजिकल या कानूनी रूप से गोद ली गई लड़कियों के लिए उपलब्ध है। यानी की माँ बाप के अलावा भी इस योजना को बच्ची के नाम पर लिया जा सकता है।
Important documents (आवश्यक दस्तावेज)
सुकन्या योजना को खोलने के लिए पोस्ट ऑफिस के द्वारा कुछ डॉक्युमेंट्स बताये गये है, जो आपके पास होने ही चाहिए:
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र। (Birth Certificate of Girl)
- गार्डियन का पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) (ID proof of Guardian)
- गार्डियन का पता प्रमाण (आधार कार्ड, यूटिलिटी बिल आदि)।
- आपके आधार या कोई ऐसे दस्तावेज जिसमे आपका पता (Adress proof) हो।
- गोद लेने का प्रमाण पत्र ( Adoption Certificate) यह उसी अवस्था में होगा जब आप किसी बच्ची को गॉड लिए हो।
सुकन्या समृद्धि योजना कौन नहीं खोल सकता? (Who is not eligible for SSY)
- यह योजना केवल बच्चियों के लिए बनाई गई है इसलिए इसमे लड़के अपना योगदान नहीं कर सकते है।
- NRI (Non Resident of India) NRI इस स्कीम के लिए अप्लाई नहीं कर सकते जैसा कि ऊपर बताया गया था कि इस स्कीम के लिए भारतीय नागरिक होना ज़रूरी है ।
- सुकन्या समृद्धि योजना 10 से ज़्यादा की आयु वाली लड़कियाँ भागीदारी नहीं ले सकती है। SSY स्कीम सिर्फ़ उन लड़कियो कि लिये जिनकी आयु 0-10 साल के बीच है अगर किसी की आयु 10 वर्ष से जायदा है तो उसके नाम पर SSY अकाउंट नहीं खुल सकता है ।
SSY में कितने खाते खुल सकते है?
Two Accounts ( दो खाते )
सुकन्या समृद्धि योजना में आप 2 से जायदा अकाउंट नहीं खुलवा सकते जिसका मतलब है कि फ़ैमिली में मैक्सिमम 2 ही SSY खाते खोले जा सकते है।अगर आपकी 2 लड़कियाँ है तो आप उनके नाम पर दो अलग अलग खाता खुलवा सकते है।
अगर आप की 2 से जायदा लड़कियाँ है तो फिर उस केस में आप सिर्फ़ 2 ही खाते खोल सकते है।इस केस में आप फिर एक के लिए दूसरे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन देख सकते है ।
More than Two Accounts ( दो से अधिक खाते)
जुड़वा या तिग्मा के मामले में आप दो से अधिक खाते खुलवा सकते है लेकिन उसके लिए आपको बर्थ सर्टिफ़िकेटे और एफिडेविट डॉक्युमेंट्स सबमिट करने पड़ेंगे।
अगर आपकी दो जुड़वा लड़कियाँ है तो दोनों के खाते अलग अलग नाम से खुलेंगे। उसके बाद अगर आपकी एक लड़की और है तो आप उसका खाता भी खुलवा सकते है ।कुल मिलाकर आप 3 खाते खुलवा सकते है।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे खोले?
आइये जानते है SSY खाता कैसे खोला जाता है नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप SSY खाता खोल सकते है । यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीक़े से खाते खोलने का मौक़ा देता है।
Offline Process
० ऑफलाइन प्रोसेस में आपको अपने निजी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना पड़ेगा।
० वहाँ आपको SSY अकाउंट ओपनिंग फॉर्म लेना पड़ेगा ।
० फॉर्म में ज़रूरी डेटेल्स को फिल करना होगा जैसे की
- आपकी लड़की का नाम
- लड़की की जन्म तिथि
- लड़की के घर का पता
- पैरेंट्स/गार्डियन का नाम
- पैरेंट्स/गार्डियन के घर का पता
- पैरेंट/गार्डियन का पैनकार्ड/आधार कार्ड नंबर
० इस स्टेप में आपको रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट्स को अटैच करना पड़ेगा जैसे की
- लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र )
- पैरेंट्स/गार्डियन का आईडी प्रूफ (पैनकार्ड / आधार कार्ड)
- पैरेंट्स/गार्डियन का एड्रेस प्रूफ (पता प्रमाण)
० इस स्टेप में आपको फॉर्म और डॉक्युमेंट्स को अटैच करके सबमिट करना होगा ।
० इनिशियल डिपाजिट अमाउंट पे करना होगा। (₹250 मिनिमम)
Online process
० बैंक/पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। LINK
० एसएसवाई खाता खोलने का फॉर्म डाउनलोड करें।
० फॉर्म में ज़रूरी डेटेल्स को फिल करे जैसे की
- लड़की का नाम
- लड़की की जन्म तिथ
- लड़की का पता प्रमाण
- पैरेंट्स/गार्डियन का नाम
- पैरेंट्स का पता प्रमाण
- पैरेंट्स/गार्डियन का पैन कार्ड/आधार कार्ड नंबर
० डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अटैच करें
रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट्स –
- लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र )
- पैरेंट्स/गार्डियन का आईडी प्रूफ (पैनकार्ड / आधार कार्ड)
- पैरेंट्स/गार्डियन का एड्रेस प्रूफ (पता प्रमाण)
- पैरेंट्स/गार्डियन की बैंक अकाउंट डेटेल्स
० अपना फर्स्ट डिपाजिट पे करें (मिनिमम ₹250)
Note : यह प्रोसेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट या अपने नीयरबाई पोस्ट ऑफिस/बैंक से कांटैक्ट कर सकता है
सुकन्या समृद्धि योजना में कब और कैसे पैसा निकाल सकते है?
अकाउंट खोलने के बाद आप सभी के मन में एक सवाल आ रहा होगा कि आपका इन्वेस्टमेंट अमाउंट कब और कैसे मिलेगा चलिए जानते है इसके Process को समझते है
प्रोसेस को जाने से पहले आपको कुछ ज़रूरी बातें पता होनी चाइए
प्रीमेच्योर क्लोजर (premature closure)
प्रीमेच्योर क्लोजर का मतलब है कि मैच्युरिटी से पहले ही खाते का बंद हो जाना इन केस में ऐसा हो सकता है
जैसे की अन्फॉर्चूनेटली अगर लड़की की डेथ हो जाती है तो अकाउंट क्लोज होजाएगा और जमा राशि लड़कीके पैरेंट्स/गार्डियन को मिल जाएगी जिसके लिये लड़की का डेथ सर्टिफिकेट और अदर रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट्स को सबमिट करना पड़ेगा ।
अगर लड़की की शादी होजाएगी तो भी खाता बंद हो सकता है लेकिन लड़की की उमर 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाइए ।।
प्रीमेच्योर क्लोजर के लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ते है ।
क्लोजर ऑन मैच्युरिटी ( closure on maturity)
SSY की मैच्युरिटी खाते के खुलने के 21 साल बाद होती है। इसमें आपको 15 साल तक इन्वेस्ट करना होता इसके बाद आपका खाता लॉक हो जाता है लेकिन फिर 6 साल बाद जमा राशि + इंटरेस्ट अमाउंट आपके बैंक खाते में ट्रांसफ़र किया जाता है ।।
आइये अब SSY के विथड्रावल प्रोसेस को समझते है
1. SSY स्कीम में सबसे पहला स्टेप होता है कि आपको अपने नियरेस्ट बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर फॉर्म फिल करना होता है।
2. सेकंड स्टेप में आपको फॉर्म डेटेल्स भरनी होती है ।
- Account number ( खाता नंबर )
- Account holder ka naam ( जिसके नाम पर खाता है उसका नाम )
- Withdrawal amount ( विथड्रावल अमाउंट )
- Withdrawal purpose (shiksha/shadi) विथड्रावल की वजह
3. Documents required ( ज़रूरी दस्तावेज)
- Account passbook ( पासबुक डेटेल्स )
- Identity proof (Aadhaar card, PAN card, etc.) (पहचान प्रमाण)
- Address proof (utility bills, etc.) (पता प्रमाण)
- अगर विथड्रॉ रीज़न एजुकेशन परपोस के लिये है तो एजुकेशन का प्रूफ सबमिट करे । शादी के लिए है तो मैरिज सर्टिफ़िकेट्स सबमिट करे )
4. एप्लीकेशन फॉर्म वेरीफाई करने के बाद पोस्ट ऑफिस/बैंक आपके विथड्रावल अमाउंट रिलीज़ होगा ।।
5. विथड्रावल अमाउंट अकाउंट होल्डर के बैंक में ट्रांसफ़र किया जाएगा।।
SSY Returns Calculation
SSY में इन्वेस्टमेंट और कैलकुलेशन कैसे होती है यह समझना ज़रूरी है SSY में आपको कुछ बेसिक चीज़ो को ध्यान में रखना होता है ।
हर साल आपको ₹250 मिनिमम जमा करना होता है और 1.5 लाख मैक्सिमम
SSY का इंटेटेस्ट रेट हर साल सरकार द्वारा सेट किया जाता है ।।
आइये एक एग्जाम्पल से समझते है SSY की कैलकुलेशन को
मान लतें है कि आपने हर साल ₹100000 अपने SSY खाते में जमा किए और इंटरेस्ट रेट 8% है और ये कंपाउंड इनेटेस्ट है
पहले साल में आपने अपने खाते में ₹100000 डिपाजिट करे
8% इंटरेस्ट अर्न करा एनुअली जो की ₹ 8000 हुआ तो
एक साल बाद आपके खाते का बैलेंस ₹108000 हो जाएगा ।।
अगले साल आपने फिर ₹100000 डिपाजिट करे।
दो साल बाद आपके अकाउंट का बैलेंस ₹208000 हो जाएगा
(इस साल का डिपाजिट ₹100000 और पिछले साल का बैलेंस ₹108000)
अब आपके अकाउंट में टोटल बैलेंस ₹208000 है तो इस साल आपको 208000 पर इंटरेस्ट मिलेगा ।।
यह प्रोसेस ऐसे ही 21 साल तक चलेगा और फिर जैसे ही आपका अकाउंट मेचुर हो जाएगा तो आपको आपका प्रिंसिपल अमाउंट और इंटरेस्ट अमाउंट आपके बैंक खाते में ट्रांसफ़र कर दिया जाएगा ।।
Conclusion (निष्कर्ष )
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)एक महत्वपूर्ण इनिशिएटिव है जो लड़कियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है इसलिए हमारी सरकार ने SSY स्कीम को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लॉंच किया था।। इस योजना से पेरेंट्स अपनी लड़कियों के फ्यूचर के लिए निवेश कर सकते हैं और उन्हें फाइनेंसियल सिक्योरिटी प्रोवाइड कर सकते हैं।।SSY की अट्रैक्टिव इंटरेस्ट रेट, गवर्नमेंट गारंटी और टैक्स बेनिफिट्स इसके मेन गोल है।।यह योजना पार्शियल विथड्रॉ की भी सुविधा देता है जिससे SSY स्कीम और अट्रैक्टिव बन जाती है अगर आप अपनी लड़कियों के लिए एक सुरक्षित और उज्वल भविष्य चाहते हैं तोह सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा विकल्प है ।।
FAQs
1. सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
SSY एक government backed बचत योजना है जो बेटियों के लिए शिक्षा और शादी के खर्चों को ध्यान में रखते हुए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
2. इस योजना का ब्याज दर क्या है?
इस योजना का ब्याज दर प्रत्येक साल बदल सकता है, लेकिन आज के समय में यह 8% के लगभग है, जो कि काफी अट्रैक्टिव है।
3. इसमें कितना मिनिमम और मैक्सिमम अमाउंट जमा किया जा सकता है?
इस योजना में मिनिमम जमा ₹250 है और मैक्सिमम जमा ₹1.5 लाख तक किया जा सकता है एक साल में।
4. खाता खोलने की पात्रता (eligibilty) क्या है?
SSY खाता खोलने के acलिए आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। अगर बेटी की उम्र 10 साल से अधिक है, तो यह योजना लागू नहीं है।
5. SSY खाते का लॉक-इन अवधि क्या है?
SSY खाते का लॉक-इन अवधि 21 साल है, यानी आपको जमा किए गए पैसे को 21 साल तक नहीं निकालना होता। लेकिन, शिक्षा के लिए 18 साल के बाद partial withdrawal किया जा सकता है।
6. क्या इस योजना पर टैक्स लाभ मिलते हैं?
हां, SSY में किए गए जमा पर आपको सेक्शन 80C के तहत टैक्स लाभ मिलते हैं, और इस योजना से मिलने वाला ब्याज और मैच्युरिटी अमाउंट भी टैक्स-फ्री होता है ।
7. SSY खाता कैसे खोलना है?
आप SSY खाता किसी भी नीयरबाई बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। आपको बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, पैरेंट्स/गार्डियन का पहचान पत्र, और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
8. मैच्युरिटी के बाद पैसे कैसे निकालें?
मैच्युरिटी के बाद, आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में विजिट करना होगा, जहां आपने खाता खोला है। आपको खाता नंबर और पहचान पत्र दिखाना होगा।और रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट्स को सबमिट करके आप विथड्रॉ ले सकते है ।।