भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बहुत सारी कंपनी अलग अलग तरह से खरीदारी पर छुट पेश कर रही है | और छुट किसे नहीं पसंद होती है? पर अगर इन छुट का ध्यान सही से नहीं रखा जाए तो आपको कुछ पैसो का नुक्सान भी हो सकता है! ख़ासकर अगर आप ऑनलाइन खरीदारी के शोकिन है | क्योकि ऑनलाइन स्टोर जैसे की अमेज़न, फ्लिप्कार्ट, जैसी कंपनी हमारे सामने हर फेस्टीवल पर छुट भरी सेल लेकर आती है | इसलिए कुछ चीजे है जो आपको ध्यान रखनी चाहिए खरीदारी करते वक़्त |
Table of Contents
अपने बजट को बिगड़ने मत दे
हमने कई बार यह देखा है और खुद पर यह महसूस भी किया है की लोग ऑनलाइन साइट्स पर सेल शुरू होने के बाद अपनी बजट का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखते आर ना चाहते हुए भी वो उन चीजो को खरीद लेते है जिनकी उन्हे अभी जरुरत नहीं होती पर वह सस्ता के चक्कर में पुरे महीने या फिर आने वाले महीने के भी बजट को बिगाड़ देते है |
इसलिए हमेशा ध्यान रखे की आपका बजट कभी भी ख़राब नहीं होना चाहिए | मैने तो यहाँ तक देखा है की लोग अपनी चल रही इन्वेस्टमेंट को भी तोड़ देते है इन सेल के चक्कर में जिससे उनके भविष्य के गोल भी खराब हो जाते है | और जब वह कुछ सालो बाद अपे निवेश को समझते है तो उन्हे लगता है की कितनी बड़ी गलती कर चुके है वो | “अब पछताए का होत जब पंची चुग गयो खेत”|
डिस्काउंट एक बस एक बेचने का तरीका है
जी हां यह गलती तो सभी करते है और खासकर अगर हम ऑनलाइन स्टोर की बात करे तो यहाँ आप इस तरह के लुभावने लिखित छुट देख सकते है | पर आपको इनपर लुभाना नहीं है यह बस एक मार्केटिंग का तरीका है | मै आपको खुद पर किये गए प्रयोग के बारे में बताता हु : मैने Sanyo नाम की एक TV खरीदी जिसकी कीमत 3 महीने पहले जभी उस समय किसी भी तरह की सेल नहीं चल रही थी और यह Sanyo की 55 इंच की टीवी 34,999 रुपए की थी और आज वही TV फेस्टीवल सेल में 37,999 रूपए की बेचीं जा रही है 40% से ज्यादा डिस्काउंट दिखाकर |
आप अगर चाहेगे तो मै आपको प्रूफ भी दे सकता हु अपने बिल का आप मुझे इन्स्ताग्राम पर सर्च कीजिये @theindianfever वह पर मै आपको आपने इनबॉक्स मै अपना इनवॉइस शेयर कर दूंगा | तो आपको यह समझना होगा की सेल के डिस्काउंट देखकर आपको ऐसी खरीदारी नहीं करनी जो आपको नहीं करना चाहिए था |
सारे ऑफर की जानकारी नहीं लेना
अब देखिये ऐसा नहीं है की ऑनलाइन स्टोर से शौपिंग करना बहुत ही ख़राब है और सेल के नाम पर लुटते है ये लोग | यहाँ आपको अच्छे डिस्काउंट भी मिलते है पर आपको उसपर मिल रहे सभी ऑफर को चेक करना होगा | कई बार हमारी खरीदारी के लिस्ट में वह प्रोडक्ट होते है जो हमे उसके साथ खरीदने पर उस प्रोडक्ट पर ज्यादा छुट मिलती है | इलसिए हमे यह ध्यान रखना होगा की जो भी ऑनलाइन सामान खरीद रहे है उनपर मिल रहे सभी ऑफर की जानकारी पूरी तरह से ले ले |
उधारण के तौर पर अगर आप एक टीवी खरीदते है और उस टीवी के साथ साथ आपको किसी दुसरे प्रोडक्ट यानी की टीवी की यूनिट पर एक्स्ट्रा 10% की छुट मिल रही है | इस तरह से आप दुसरे प्रोडक्ट पर 10% और पैसा बचा पायेगे | अगर आप इस ऑफर को ध्यान नहीं देते है तो आपको 10% का नुक्सान हो सकता था |
अपने सामानों की लिस्ट ना बनाकर खरीदारी करना
यह सभी बड़ी गलती करते है की किसी भी तरह की लिस्ट ना बनाकर ऑनलाइन खरीदारी करना | क्योकि ऑनलाइन आपको हर तरह की चीजे कुछ क्लिक पर ही मिल जाती है | जैसे की आपको हैडफ़ोन खरीदना है या घर से जुड़े कोई प्रोडक्ट की खरीदारी करनी है | हमने ऑनलाइन अमेज़न या फ्लिप्कार्ट पर खोजा साथ ही उसके साथ और भी सामान जो हमारे काम के नहीं है दिखने लगते है पर हमे उन्हे लेने का मन करता है | इस तरह से हमारी खरीदारी बदती जाती है और हम ऐसे सामानों को खरीद लेते है जिनके हमे अभी कोई जरुरत नहीं है | इस तरह से हमारे घर का बजट भी बिगड़ सकता है | और अगर बजट बिगड़ा तो कई तरह की और समस्याए हमे अपने परिवार में हनी लगती है, जैसे की चिडचिडा होना इत्यादि | इसलिए हमेसा बजट बनाकर और अपनी शौपिंग की प्रॉपर लिस्ट बनाकर ही ऑनलाइन खरीदारी कीजिये | आपका समय भी बचेगा और पैसा भी |
आप लोग भी अपने ऑनलाइन खरीदारी का अनुभव हमे बताये | और किस तरह से सावधानी बरती जा सकती है ऑनलाइन खरीदारी करते समय ?