SEBI ने किया TER को घटाया:
म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करना सस्ता हो गया है। मार्केट रेग्युलेटर सिक्युरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने म्युचुअल फंड का टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) घटा दी है। इससे म्युचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों को फायदा होगा। कंपनियां म्युचुअल फंड को मैनेज करने के लिए निवेशकों से चार्ज लेती हैं। ये चार्ज कम होने पर अब म्युचुअल फंड में निवेश करना सस्ता होगा। जिसका मतलब है उनको रिटर्न ज्यादा मिलेगा। म्युचुअल फंड में निवेश करना काफी आसान है। अगर लोग चाहें तो घर बैठे ही निवेश करके फायदा उठा सकते हैं।
क्या है SEBI की नयी TER लिस्ट:
मंगलवार को सेबी की बोर्ड बैठक में म्युचुअल फंड का एक्सपेंस रेश्यो घटाने का फैसला हुआ। म्युचुअल फंड का टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) 2.2 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया है। इससे इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को फायदा होगा। कंपनियां म्युचुअल फंड को मैनेज करने के लिए निवेशकों से चार्ज लेती हैं। अभी इसकी अधिकतम दर 2.5 फीसदी है। ये चार्ज कम होने पर म्युचुअल फंड में निवेश करना सस्ता होगा। यानी रिटर्न बढ़ेगा। इक्विटी आधारित म्युचुअल फंड के लिए अधिकतम एक्सपेंस रेश्यो 1.25 फीसदी होगा। वहीं इक्विटी के अलावा दूसरी क्लोज एंडेड स्कीम के लिए 1 फीसदी होगा। ETF के इंडेक्स फंड के लिए अधिकतम TER 1 फीसदी होगा। इसके अलावा B-30 शहरों के लिए अतिरिक्त 0.30 फीसदी एक्सपेंस रेश्यो की अनुमति होगी।
आइये देखते है पूरी लिस्ट को जिसे SEBI ने अपने बोर्ड की बेठक में तैयार की है?
नीचे दिए गए AUM करोड़ में है और ये नई TER तालिका सालाना वशुली जाएगी
AUM (करोड़ में ) | TER (equity-oriented schemes) (%) | TER (Non – Equity जैसे excl. Index, ETFs इत्यादी ) |
0 – 500 | 2.25 | 2.00 |
500 – 750 | 2.00 | 1.75 |
750 – 2,000 | 1.75 | 1.50 |
2,000 – 5,000 | 1.60 | 1.35 |
5,000 – 10,000 | 1.50 | 1.25 |
10,000 – 50,000 | हर 5 करोड़ की बढ़त पर 0.05 TER घटा दिया जायेगा पहले वाले से | हर 5 करोड़ की बढ़त पर 0.05 TER घटा दिया जायेगा पहले वाले से |
> 50,000 | 1.05 | 0.80 |