फ्रेंक्लिन इंडिया ने अपने 6 म्यूच्यूअल फण्ड को पूरी तरीके से बंद कर दिया है | सवाल ये आता है की इन्वेस्टर का क्या होने वाला है? वो अपने पैसे निकल पायेगे की नहीं ? फ्रेंक्लिन इंडिया आपके पैसो को कैसे लौटाएगा और यह निर्णय किस लिए लिया गया है? आइये जानते है ऐसे ही आपके सभी सवालो के जवाब फ्रंकिलिन तेम्प्लेतों इंडिया से जुड़े |
Table of Contents
फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों इंडिया ने इन 6 फण्ड को क्यों बंद किया?
हम सभी को पता है की दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है | फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों इंडिया म्यूच्यूअल फण्ड की टीम ने भी यही कारण दिया है | फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों ने 23 अप्रैल को बयान जरी करते हुए कुछ पॉइंट को बताया जो मैंने आपको निचे बता रखे है:
- सभी निवेशको के कैपिटल और उनके निवेश में हो रहे नुक्सान को रोकने के लिए इन फंड्स को बंद किया जा रहा है |
- शेयर बाज़ार की कोरोनो वायरस से हालत बहुत ख़राब है और इस समय शेयर बाज़ार में लिक्विडिटी नहीं है, इसलिए इन 6 फण्ड को बंद किया जा रहा है |
- तीसरा कारण बताते हुए फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों ने कहा की फंड्स से बहुत ज्यादा पैसे निवेशक निकाल रहे थे | इस वजह से दुसरे निवेशको को भी नुक्सान हो रहा था | जो की मुख्य कारण बताते हुए इन 6 फंड्स को बंद कर दिया गया |
फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों इंडिया ने किन 6 म्यूच्यूअल फण्ड को बंद किया है?
फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों इंडिया के द्वारा बंद किये गए सारे फंड्स की सूचि निचे दी गई है:
- Franklin India Low Duration Fund
- Franklin India Dynamic Accrual Fund
- Franklin India Credit Risk Fund
- Franklin India Short Term Income Plan
- Franklin India Ultra Short Bond Fund
- Franklin India Income Opportunities Fund
फ्रेंक्लिन इंडिया के द्वारा बंद किये जाने के बाद क्या मेरे पैसे वापस मिलेगे?
फ्रेंक्लिन इंडिया ने इन फंड्स को विंड डाउन किया है जिसका मतलब है की इस फण्ड में किसी भी तरह के पैसो की लेनदेन नहीं होगी | इसलिए आपको पता होना चाहिए की ना ही आप इन 6 म्यूच्यूअल फंड्स में पैसा निकल सकते है और ना ही कोई इसमें और निवेश कर सकता है|
क्या फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों इंडिया इन म्यूच्यूअल फंड्स को दोबारा खोलेगी?
अगर आप ध्यान दे तो फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों की तरफ से यह ब्यान दिया गया है की वह इन 6 म्यूच्यूअल फंड्स को विंड डाउन कर रही है | यानी की अब यह म्यूच्यूअल फंड्स दोबारा निवेश के लिए नहीं खुलेगे |
फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों इंडिया के इन 6 फण्ड में निवेशको को पैसा कैसे वापस मिलेगा?
फ्रेंक्लिन इंडिया के ये सारे 6 फण्ड के निवेशको को पैसे तो वापस मिलेगे लेकिन सारे पैसे एक साथ नहीं मिल सकते है| क्योकि अब इस फण्ड के जितने भी निवेश किये हुए है. अगर उन निवेश की maturity होती है और उनसे जो भी पैसे फ्रेंक्लिन तेम्प्लेतों इंडिया को मिलेगे वो अपने निवेशको में बाटेगी |
अगर आपको इससे जुड़े किसी भी तरह के सवाल है तो कमेंट कर के जरुर पूछे | मुझे आपकी मदद करने में ख़ुशी होगी.
आप हमे इन्स्ताग्राम और फेसबुक पर फॉलो कर सकते है The Indian Fever खोजे