फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से लांच किया गया है | इस बांड में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से फिक्स इंटरेस्ट रेट देने का वादा किया गया है | तो चलिए इसके बारे में हम पूरी जानकारी लेते है | हम इस आर्टिकल में फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड की ब्याज दर, इसके काम करने का तरीका, इसके टैक्स देनदारी और भी बहुत कुछ जानकारी लेगे|
Table of Contents
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से लांच की गई है | इस बांड को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के चल रहे 7.75% फिक्स्ड रेट बांड की जगह निवेशको के लिए खोला गया है| इस बांड में आपको फिक्स ब्याज दिया जायेगा | लेकिन इसकी ख़ास बात यह है की इसमें हर छ महीने में ब्याज दर को बदला जायेगा, जिसकी वजह से इस बांड को फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड का नाम दिया गया है |
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड पर ब्याज दरे क्या होगी ?
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड जैसा की नाम से पता चल रहा है की इस बांड की ब्याज दरे बदलती रहेंगी | इसलिए आने वाले समय में क्या ब्याज दरे होंगी इसके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है | लेकिन रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने यह जानकारी दी है की इसके जुलाई के महीने से 7.15% का ब्याज दिया जायेगा | जो की अगले छ महीने के लिए जारी रहेगा |
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड पर टैक्स कैसे लगेगा ?
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड पूरी तरीके टैक्स के दायरे में आता है | यानी की इस बांड में आपको टैक्स से राहत नहीं मिलती है |
अगर आप फ्लोटिंग रेट सेविंग अकाउंट में निवेश करते है, तो आपको किसी भी सेक्शन के तेहत टैक्स से राहत नहीं मिलेगी | इस बांड से कमाए हुए पैसो पर TDS भी कटेगा साथ ही जो भी आप यहाँ से कमाई करेगे उन पैसो आपकी सालाना इनकम में जोड़ा जायेगा और आप जिस भी टैक्स स्लैब में आयेगे वह टैक्स स्लैब के अनुसार आप टैक्स का भुकतान करेगे |
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड कैसे काम करता है ?
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड के काम करने का तरीका बहुत ही सरल है | यह बांड आपसे पैसे लेकर सुरक्षित निवेश के साधनों में आपके पैसो को लगाएगा और आपको सुरक्षित तरीके से फिक्स ब्याज देगा | जो की हर छ महीने में आपके बचत खाते में जमा हो जायेगा | इस बांड में केवल आप 6 महीने के इनकम का आप्शन चुन सकते है |
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड में कैसे निवेश करे ?
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड में निवेश करने के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा | यानी की किसी भी राट्रीय बैंक से इस बांड को ख़रीदा जा सकता है | जैसे की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, आई डी बी आई, एक्सिस, आई सी आई सी आई बैंक इत्यादि |
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड में निवेश की अवधी
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड सात साल के निवेश विकल्प के साथ आता है | अगर आप इस बांड में निवेश करते है तो आप इसमें से 7 सालो तक पैसा नहीं निकाल सकते है |
और अधिक जानकारी के लिए यह विडियो जरुर देखे: