हम सभी कोरोना वायरस से लड़ रहे है और हमारी सरकारों ने इस लोच्क्दोवं को जितना हो सके बेहतर बनाने की कोशिश की है| चाहे वो केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार |
केंद्र सरकार ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी की है जिसमे यह कहा गया है की सभी को आरोग्य सेतु ऐप अपने मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड कर के रखना है| वरना उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है| आइये इस एडवाइजरी को समझते है की अगर आप आरोग्य सेतु ऐप नहीं डाउनलोड करते है तो किस तरह की समस्या आपके साथ हो सकती है और इस एडवाइजरी का मुख्य मकसद क्या है?
आरोग्य सेतु एप क्या है ?
आरोग्य सेतु एप्प केंद्र सरकार की तरफ से फ्री मोबाइल एप्लीकेशन है जो हम अपने मोबाइल फ़ोन में प्ले स्टोर या एप्प स्टोर से डाउनलोड कर सकते है| इस एप्प की मदद से आप कोरोना वायरस से जुड़े सारे अपडेट ले सकते है| साथ ही आप अपनी हेल्थ चेक भी कर सकते है कुछ सवालो के जवाब देने के बाद| जिससे आपको यह जानकरी हो जाएगी की आप स्वस्थ है और आपमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है| फिलहाल यह पूरी तरीके से तो नहीं बताता है की आपको कोरोना वायरस नहीं है पर आपको यह कुछ सवालो के जवाब लेने के बाद आपकी हेल्थ की वर्तमान अवस्था जरुर बता देता है| जिससे आप निच्निंत हो सकते है की आपको टेस्ट के लिए जाना चाहिए की नही ?
आरोग्य सेतु एप्प आपको यह भी बताता है की आपके आस पास किनते लोगो ने कोरोना टेस्ट किया है और कितने लोगो ने आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड कर अपना टेस्ट किया है| और फिर यह आपके आस पास के 1 किलोमीटर के गोलार्ध में टेस्ट से निकले डाटा के अनुसार खतरे को दर्शाता है| और मुझे लगता है की आपको भी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके जो भी इसकी तरफ से प्रश्न पूछे जा रहे है उन सवालो के जवाब देकर आप निश्चिंत हो सकते है|
सरकार की तरफ से क्या एडवाइजरी जारी की गई है आरोग्य सेतु एप्लीकेशन को लेकर?
यह एडवाइजरी एक विज्ञापन के तौर पर 29 अप्रैल को जारी किया गया है| इस एडवाइजरी में निम्न बाते है जो आपको जानना चाहिए: जिसका नाम “कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आरोग्य सेतु एप्प का प्रभावी इस्तेमाल है”| इस ऐप से जुडी एडवाइजरी के मुताबिक तीन बातो पर मुख्य रूप से फोकस किया गया है|
पहला की केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है|
दूसरा की अगर कोई भी ऑफिस काम किया जा रहा है तो आरोग्य सेतु एप्लीकेशन पर अपनी स्वास्थ्य समीक्षा करना अनिवार्य होगा|
तीसरा की अगर आरोग्य सेतु ऐप पर किसी भी तरह के जोखिम दिखाए तो आपको घर पर ही रहना चाहिए और पास के अस्पताल में इसकी जाच जरुर करनी चाहिए|
यह तीन बाते जो मुख्य रूप से फोकस करी गयी है इस एडवाइजरी में| पर थोडा विवाद होने लगा इस बात को लेकर| इसलिए गृह मंत्रालय ने इस एडवाइजरी को लेकर 1 मई को को फिर से संसोधन किया है, और इनमे की मुख्य बाते निचे दी गई है:
अब संसोधन में केंद्र या राज्य सरकार के लिए काम करने वाले कर्मचारी और साथ ही प्राइवेट कर्मचारी अपने फ़ोन में आरोग्य सेतु एप्लीकेशन को डाउनलोड करेगे और इसके बताये गए सारे निर्देशों का पालन करेगे| और सरकारी या प्राइवेट किसी भी संस्था के मनजेर को जवाबदेही करनी पड़ेगी और यह सुनिश्चित करना होगा की सभी के पास आरोग्य सेतु एप्लीकेशन हो और उनके ऐप में जोखिम ना दिखा रहा हो|
क्या इस एप्लीकेशन को आम आदमी के लिए भी अनिवार्य किया गया है?
इस एप्लीकेशन को लेकर सरकार ने आम आदमी के लिए अनिवार्यता नहीं बताई है| लेकिन इस ऐप को किसी छेत्र के लिए अनिवार्य किया जा सकत है| जहा के इलाके रेड जोन में चिन्हित किये गए हो|